🔥 ट्रेंडिंग 6 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਪਤੀ ਤੋਂ ਤਲਾਕ ਲਵੇਗੀ ਸਪਨਾ ਚੌਧ... পোড়াডাঙ্গা রেলস্টেশনের অদূরে অজ্ঞাতপর... उझानी में अज्ञात व्यक्ति ने फौजी पर गो... हनुमानगढ़ की बेटी पलक का राष्ट्रीय शूट... পশ্চিমবঙ্গ সরকার ২০২৭ সালের নতুন ছুটির... मध्यप्रदेश पुलिस ने रातभर गश्त में 224...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

पचमढ़ी आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेने वाले 50 स्काउट्स-गाइड्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: देवान सिंह मराबी 🗓 23 नव. 2026, 01:34 PM 👁 28
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 50 सदस्यीय दल ने पचमढ़ी में आयोजित आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में भाग लिया। कलेक्टर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 50 सदस्यीय दल ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित आपदा प्रबंधन एवं पर्वतारोहण शिविर में सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शिविर से लौटे प्रतिभागियों को आज कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण एवं अनुभवों का उपयोग जीवन में करने तथा आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि पचमढ़ी में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित शिविर में जिले के 46 स्काउट्स एवं गाइड्स तथा 4 शिक्षक-प्रशिक्षकों सहित कुल 50 सदस्यों ने भाग लिया था। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन, साहसिक गतिविधियों, सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन एवं विषम परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सम्मान समारोह में कलेक्टर के साथ जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नीरज जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिविर में विद्यार्थियों के साथ सहभागी रोवर लीडर श्री अनिल पटेल एवं श्री विजय कुमार कोरी, गाइड श्रीमती किरण कश्यप तथा जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सामुएल मसीह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री संजय वर्मा भी उपस्थित थे।
📲Get App