🔥 TRENDING Restaurant Owner Shot in Road‑Rage Inc... Patna Passport Office Launches Documen... Boondi villagers block Kota-Dausa high... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पांच साल से कीचड़ में तब्दील खटीक मोहल्ले की सड़क, पदभार संभालते ही सरपंच ने चलाया सफाई अभियान

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 13 Nov 2026, 07:46 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पांच साल से कीचड़ में तब्दील खटीक मोहल्ले की सड़क, पदभार संभालते ही सरपंच ने चलाया सफाई अभियान
मिलकपुर में गली-मोहल्लों की सफाई शुरू, सरपंच सपना नारंग ने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प
रामगढ़। पंचायत समिति के अंतर्गत मिलकपुर ग्राम पंचायत में नई सरपंच सपना नारंग ने पदभार संभालते ही गांव की तस्वीर बदलने की पहल शुरू कर दी है। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गली-मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि खटीक मोहल्ले में पिछले करीब पांच वर्षों से बनी गंदे पानी के भराव और कीचड़ की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया गया है।
दरअसल, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा था। इससे मोहल्लेवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरपंच सपना नारंग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा और नालियों की सफाई करवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई।
शुक्रवार को भी गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरे की सफाई की। साथ ही कूड़ा उठाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई। सरपंच के पति पंकज उर्फ पन्ना सेठ भी लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
सरपंच सपना नारंग ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव में नियमित सफाई होनी चाहिए। अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव की प्रत्येक गली का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी समस्या सामने आएगी, उसका मौके पर समाधान करवाया जाएगा।
गांव में लंबे समय बाद शुरू हुए सफाई अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की। अभियान के दौरान पंचायत के पंच और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
📲Get App