🔥 TRENDING Police vehicle crashes into two motorc... Five Accused in Singrauli NCL Employee... Woman electrocuted while mixing dough... Congress Sweeps Dausa District Council... BJP Leads in Udaipur District Council... BJP Secures Majority in Kekri Panchaya...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

औरैया: 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय युवती ने की सगाई, प्रेम कहानी चर्चा का विषय

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 10:14 AM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत के बीच पनपे प्रेम संबंध ने सगाई तक का सफर तय किया है। यह अनोखी प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

औरैया जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत ने सगाई कर ली है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी रामसुगर और रानी के बीच प्यार उम्र के फासले को पार कर गया है। दोनों ने जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार, रामसुगर की बेटी राधा, जो स्वयं एक यूट्यूबर हैं, के घर रानी राजपूत पिछले दो वर्षों से वीडियो शूटिंग के सिलसिले में आती-जाती रहती थीं। इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। रामसुगर की पत्नी का निधन करीब सात वर्ष पूर्व हो गया था, जिसके बाद उन्होंने रानी के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

रामसुगर की बेटी राधा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले औरैया में दोनों की सगाई संपन्न हुई। सगाई का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद से ही इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चाएं पूरे इलाके में हो रही हैं।

परिजनों के अनुसार, रामसुगर और रानी राजपूत जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह करेंगे। सोशल मीडिया पर यह अनोखी जोड़ी और उनकी प्रेम कहानी लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।
📲Get App