🔥 TRENDING Manipur Dairy Wins Global Award for Wo... Manipur CM and Governor Pay Tribute to... HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के रतनूआ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक कि मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 11:21 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र के रतनूआ पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो सवार मासूम कि हुई मौत

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगबाद पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गये. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग एक ही परिवार से है घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, अस्पताल में अपनों को खोने के बाद परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में भगवान दास के पुत्र नीतीश चौहान, उनकी बहन और राजकुमार चौहान की पत्नी किरण कुमारी शामिल हैं.
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गयाजी रेफर कर दिया इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाईट डायल 112 की पुलिस
📲Get App