🔥 ट्रेंडिंग अररिया में न्यायालय के आदेशानुसार 2099... नीतीश कुमार के आवास में सुशासन दिवस की... मुख्य पार्षद रानी देवी ने जोगबनी प्राथ... अतिक्रमण को हटा कर आमजन को राहत मस्जिद इमाम ने बालक से किया यौन उत्पीड... कुर्साकांटा में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष न...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

औरंगाबाद में गया रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस नई एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में शव बरामद किया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 24 नव. 2026, 07:33 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद में दो दिन से लापता मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव - हादसा या साजिश? परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम ही ले गए शव, पुलिस के सामने गहराया रहस्य।



औरंगाबाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप चरकावां नहर के पास से बीती शाम पुलिस नेगयाके रेलखण्ड एक 45 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद किया है।

मृतक की पहचान उपरीडीह चरकावां गांव निवासी बीरबल मांझी के पुत्र लालदेव रिखियासन के रूप में की गई है।

मृतक के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह शनिवार की शाम से ही घर से गायब था। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे।

बीती शाम रफीगंज पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि लालदेव रिखियासन की रेलवे दुर्घटना में मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर सभी स्तब्ध रह गए। बाद में परिजन शव को दाह संस्कार के लिए घर ले गए।

*बिना पोस्टमार्टम ही ले गए शव*

इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने प्रशासन से अनुरोध कर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले जाने की अनुमति ली और शव लेकर घर चले गए।

हालांकि मौत के पीछे का असली कारण क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसा या सोची-समझी साजिश?

ग्रामीणों ने रेलवे दुर्घटना की आशंका जताई है, लेकिन शव की हालत और बिना पोस्टमार्टम दाह संस्कार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

अब यह देखना लाजमी होगा कि क्या रफीगंज पुलिस इस घटना की गुत्थी को सुलझा पाती है या नहीं।

वाकई यह रेल दुर्घटना है, या फिर किसी सोची-समझी साजिश के तहत दुर्घटना का रूप दिया गया है, यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि मामले की हकीकत क्या है।
📲Get App