🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

औरंगाबाद के पौराणिक तथा ऐतिहासिक भगवान भास्कर कि नगरी देव में चार दिवसीय छठ मेला कि तैयारी जोरो पर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 07:37 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला के पौराणिक ओर ऐतिहासिक एवं त्रेतायुगीन भगवान भास्कर कि नगरी देव में चार दिवसीय छठ पुजा पर आयोजित होने वाले मेले कि तैयारी जोरो पर कल होगा मेले का उद्घाटन राज्य कई मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक होंगे शामिल

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद के पौराणिक तथा ऐतिहासिक एवं त्रेता युगीन भगवान भास्कर की नगरी देव में चार दिवसीय छठ मेला की तैयारी जोरो पर ,

कल 3:30 में होगी मेला का उद्घाटन, सांसद ,और विधायक समेत बिहार सरकार के कई मंत्री भी होगे उद्घाटन में शामिल




औरंगाबाद के पौराणिक एवम् ऐतिहासिक त्रेतकालीन भगवान भास्कर की नगरी देव में कल से शुरू होने वाली चार दिवसीय छठ मेला को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी जोरो पर शुरू कर दिया है अधिकारियों के नेतृत्व में 24 घंटा कम किया जा रहे है,तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है ,कल उम्मीदतः 3:30 में मेला का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें बिहार सरकार के कई मंत्री को भाग लेने की संभावना जताई जा रही, हालांकि इस चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारियों को लेकर देव वासियों ने भी जिला प्रशासन पर भरोसा जताया है, कुछ लोगों ने कुछ खामियां को भी उजागर किया है, उनका कहना था कि केवल देव छठ पूजा में ही विकास का काम होता है, और अन्य दिनों यहां ध्यान नहीं दिया जाता है, कुछ लोगों ने जिला प्रशासन को सतर्क करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन पेयजल पर ध्यान दे ,नहीं तो मेला में पानी की संकट हो सकती है वही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया गया उनका कहना था जितने भी सुरक्षा कर्मी यह तैनात किए जाते है उसमें ज्यादा तर अपने आप मे ही मगन रहते है, कहा क्या हो रहा है ,वह देखने को तैयार नहीं है, वह अपना कर्तव्य भूल जाते है, जो कही से उचित नहीं है, हालांकि जिला पदाधिकारी पूरी तरह से चार दिवसीय मेला की तैयारी को लेकर देव में कैम्प की हुई है और सभी जगहों पर जाकर खुद निरीक्षण कर रही है तथा निर्देशित भी कर रही है ताकि कही कोई कमी न रह जाए
जिला पदाधिकारी ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुगम यातायात को लेकर निर्धारित किए गए विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में मेला क्षेत्र में चिह्नित किए गए कुल 56 ड्रॉप गेट, संवेदनशील स्थलों ,प्रस्तावित बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, वॉच टावर, आवासन स्थल एवं पार्किंग स्थलों का जायजा लिया , जिला पदाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण करते, औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा

बाइट, देव क्षेत्र के ग्रामीण एवं श्रद्धालु
📲Get App