🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस ने पशु चोरी का किया खुलासा, एक भैंसा और पड़िया के साथ आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: ashif 🗓 16 Nov 2026, 08:26 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक पड़िया और एक भैंसा सकुशल बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह थाना अमेठी क्षेत्र के ग्राम मोचवा से चोरों ने पिकअप वाहन के जरिए इन पशुओं को चुराया था। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत, मुखबिर की सटीक सूचना पर 16 नवंबर को राहुल कोरी (21 वर्ष, निवासी ताजखानपुर, सुल्तानपुर) को धर दबोचा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों, अशफाक और धीरज के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। चोरी के बाद पशुओं को मोतीराम का पुरवा भरेथा के पास एक सुनसान जगह पर छिपाकर रखा गया था, जहां आरोपी अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App