🔥 TRENDING पुणे शिक्षक मतदारसंघातील आमदार कौस्तुभ... मोतिहारी में 2023 में जहरीली शराब काण्... સાબરકાંઠા સાયબર ક્રાઇમ પોલીસે રાજસ્થાન... ಜಾಲಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ಕರವೇ ವತಿಯಿಂದ ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯ... नोहर जाने वाली सड़क पर पंचमुखी बालाजी... Shraddha Kapoor Lands in Jaipur to Kic...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा के व्यवहार न्यायालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 26 Nov 2026, 06:38 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

26 नवंबर को नवादा के व्यवहार न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। न्यायिक पदाधिकारियों ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नवादा। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, नवादा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन किया। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नवादा, जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के पदाधिकारी, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण तथा पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सचिव अरविन्द कुमार ने सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मियों, अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के संवैधानिक आदर्शों को अपनाने तथा आम लोगों के बीच संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
📲Get App