🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नवरात्रि-गरबा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस अलर्ट, महिला रक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर किया जागरूक

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 17 Oct 2026, 06:49 PM 👁 93
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नवरात्रि और गरबा के उत्सव में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है! महिला रक्षा टीम ने रात में पेट्रोलिंग कर दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया। साथ ही, उन्हें छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए और ‘अभिव्यक्ति’ ऐप डाउनलोड कराकर पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया भी समझाई।

महिलाओं की सुरक्षा और उनमें विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और डीएसपी प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम ने यह पहल की।

रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान टीम दुर्गा समितियों और गरबा आयोजन स्थलों पर पहुंची। यहां महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

टीम ने मोबाइल में ‘अभिव्यक्ति’ ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के बारे में भी बताया, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

कांकेर पुलिस की अपील है कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

📞 महिला सुरक्षा सहायता: 9479155925
📞 आपातकालीन पुलिस सहायता: 112
📲Get App