🔥 TRENDING મહીસાગરના બાગાયતી ખેડૂતો માટે ખુશખબર:... पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नवजीवन के घरौंदे: सांभर अब प्रजनन का भी ठिकाना, फ्लेमिंगो के घोंसले 4 गुना बढ़ े

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 27 Oct 2026, 06:52 AM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सांभर झील अब सिर्फ सर्दियो ं में प्रवासी पक्षियो ं का ठिकाना नही ं रही। भीषण गर्मी में 45 से 48 डिग्री तापमान के बावजूद यहा ं 60-70 हजार पक्षी मौजूद रहते हैं, जबकि सर्दियो ं में इनकी संख्या 3 लाख से अधिक पहुंच जाती है। पिछले पांच-सात साल मे ं यहा ं फ्लेमिंगो की नेस्टिंग मे ं भी बड़ा बदलाव आया है। पक्षी विशेषज्ञ गौरव दाधीच के अनुसार, पिछले पांच-सात साल की तुलना में फ्लेमिंगो के घोंसलों की संख्या चार गुना बढ़ी है।

फ्लेमिंगो के अंडों से निकले बच्चे

इस साल जून-जुलाई में अनुकूल परिस्थितियो ं के चलते सांभर में फ्लेमिंगो ने मिट्टी के घोंसले बनाकर अंडे दिए और बच्च े भी निकले। पिछले साल अच्छी बारिश से दलदली जमीन बनी रही, जो प्रजनन के लिए अनुकूल रही। गीली मिट्टी से घोंसले: नर-मादा फ्लेमिंगो चोंच से गीली मिट्टी जुटाकर टीले या ऊंच े कटोरे जैसी आकृति के घोंसले बनाते हैं। पानी मे ं पनपन े वाली काई यानी शैवाल इनका प्रमुख भोजन है। नेस्टिंग क्षेत्र में जलभराव रहने से भोजन और प्रजनन के लिए अनुकूल
📲Get App