🔥 TRENDING Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam... Four Beach Shacks Destroyed in Calangu... Admission, Transfer Certificate and Un... High Court scolds state over incomplet...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नवगछिया में किसान कि गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Nov 2026, 06:29 PM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में

भागलपुर से अवनीश कुमार सिंह रिपोर्ट


नवगछिया में किसान की गोली मारकर हत्या ,बेखौफ अपराधियों ने किसान को मारी सिर में गोली, मौके पर मौत ,जमीन विवाद में हत्या की हत्या पुलिस मामले कि जांच में जुटी



नवगछिया में अपराधियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान में बुधवार देर रात बासा पर सो रहे एक किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फुलो मंडल के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों के बीच चीख-पुकार मची हुई है।
बताया जा रहा है कि फुलो मंडल अपने ससुराल में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह रोज की तरह अपने बासा पर सोने चले गए। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर इस्माइलपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या केज़मीनी विवाद में में एक किसान कि अपराधियोंपीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की असली वजह और हत्यारों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अब सवाल है कि घर से कुछ दूरी पर बासा में सो रहे किसान की आखिर किसने और क्यों बेरहमी से हत्या कर दी?
📲Get App