🔥 ट्रेंडिंग डोजा कैट ने जताई नाराज़गी: GTA VI में... सागर वर्मा ने नेटफ्लिक्स की 'मिसमैच्ड'... लखनऊ होटल से गिरकर समरीन की मौत के मा... राघव राजा ने जारी किया ‘कुंभ का पर्व आ... भंडारा जिले में निजी काम के लिए रुग्णव... महाराष्ट्र के दूल्हे ने शादी में घोड़े...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नव युग प्रगतिशील मोर्चा के कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा।

✍️ रिपोर्टर: Aijay Kumar Choudhary 🗓 02 नव. 2026, 01:22 PM 👁 67
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रेस विज्ञप्ति


विषय: जयकिष्टोपुर पंचायत में पंचायत कार्यालय का उद्घाटन।

पाकुड़। नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के तत्वावधान में दिनांक 03 नवंबर 2026 (मंगलवार) को सुबह 11:30 बजे जयकिष्टोपुर पंचायत में पार्टी के पंचायत कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री उमर अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं पार्टी के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पंचायत कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनना, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुँचाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को पंचायत स्तर पर संचालित करना है।

पार्टी की ओर से सभी सम्मानित नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।

स्थान: जयकिष्टोपुर मध्य स्कूल मोड़ पंचायत-जयकृष्टोपुर, प्रखंड पाकुड़, जिला पाकुड़, झारखंड।

सधन्यवाद।


सद्दाम शेख
पंचायत अध्यक्ष, जयकिष्टोपुर
नवयुग प्रगतिशील मोर्चा
मोबाइल: 8877066984
📲Get App