🔥 TRENDING GTA 6 Radio Adds Hindi Cover of George... Singer Neha Jetley Releases Debut Sing... Shaina NC’s Photo‑Tearing Sparks Shiv... Gondia Police Resolve Air Hostess Vars... Maharashtra milk retailers plan strike... Uttar Pradesh IPS officer reinstated a...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निशुल्क नेत्र जांच, मेडिकल शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 13 Nov 2026, 10:49 AM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*निशुल्क नेत्र जांच, मेडिकल शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन*

खैरथल हीरालाल भूरानी

स्वामी संत हिरदाराम जी पुष्कराज के आशीर्वाद एवं स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से स्वर्गीय श्रीमती इंद्रजीत कौर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री पुरुषोत्तम सिंह मुंडे परिवार के सौजन्य से 22 नवंबर, रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रिसर्च एंड हॉस्पिटल द्वारा नसरपुर दरबार झूलेलाल मंदिर, नवाब का बेड़ा, माली मोहल्ला, अजमेर में जीव कल्याण सेवा समिति के सहयोग से किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर में मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच के साथ विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क जयपुर में करवाए जाएंगे। इसके अलावा चश्मे एवं कान की मशीन भी निःशुल्क दी जाएगी तथा दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क होगा।
शिविर में न्यूरोसर्जन, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, हड्डी रोग, दंत रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ कंपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं पहचान पत्र साथ लाने की अपील की गई है।
शिविर संबंधी जानकारी के लिए नानकराम मंगलानी मोबाइल नंबर 9314242796 एवं राजकुमार केसवानी मोबाइल नंबर 9887794880 पर संपर्क किया जा सकता है।
📲Get App