🔥 TRENDING Rahul Gandhi Responds to Pakistani Nat... Three Afghan Nationals Arrested in Jab... AERB Grants First Criticality Approach... Vishal Bhardwaj Says Aryan Khan Is Dis... Salman Khan Performs with Battalion in... Ramayana Breaks Record: Fastest Indian...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नशे का सौदागर कालू गिरफ्तार

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 14 Nov 2026, 08:40 AM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। ढाई साल पहले सरेआम तलवारें लहराकर दहशत फैलाने पर प्रशासन द्वारा मकान जमींदोज किए जाने के बाद भी रामपुरा मोहल्ले का कालू खान नहीं सुधरा। कोतवाली पुलिस ने इस नशा कारोबारी को फिर गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7 ग्राम स्मैक और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 223 एबिल इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि रामपुरा मोहल्ला निवासी कालू उर्फ सलीम खान पुत्र आबिद खान गुना रोड स्थित लक्ष्मी ढाबे के पीछे स्मैक बेचने की फिराक में बैठा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक और इंजेक्शन मिले। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ढाई साल पहले ढहाया गया था मकानढाई साल पहले ढहाया गया था मकान
कालू खान की गुंडागर्दी का पुराना इतिहास है। करीब ढाई साल पहले उसने अपने परिजनों के साथ मोहल्ले में तलवारें लहराकर दहशत फैलाई थी और एक युवती को घसीटा था। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए रामपुरा मोहल्ले स्थित उसके मकान को धराशायी कर दिया था। इसके बावजूद उसने अपराध और नशे का काला कारोबार नहीं छोड़ा।
सप्लाई नेटवर्क की मुख्य कड़ी है कालू
कोतवाली प्रभारी रविप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कालू शहर में स्मैक सप्लाई की अहम कड़ी है। कुछ दिन पूर्व ही अंसार खान नामक आरोपी को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अंसार ने बताया था कि उसने स्मैक कालू खान से ली थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
📲Get App