🔥 TRENDING ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निशा भगत को डोड़ेया फुटबॉल मैदान में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 08 Nov 2026, 07:12 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
निशा भगत को डोड़ेया फुटबॉल मैदान में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

तमाड़ के डोड़ेया फुटबॉल मैदान में आदिवासी समाज की मुखर आवाज एवं सामाजिक कार्यकर्ता बहन निशा भगत के निधन पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि निशा भगत आदिवासी समाज की एक मुखर और बेबाक आवाज थीं। वह लगातार धर्मांतरण, जल-जंगल-जमीन की लूट, झारखंड सरकार की नीतियों, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अमानवीय घटनाओं तथा आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों को उठाती रही थीं।बताया गया कि निधन से पूर्व उन्होंने पिठोरिया स्थित अपने आवास से लाइव वीडियो प्रसारित किया था तथा पिठोरिया थाना को फोन कर कुछ लोगों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। वीडियो में उन्होंने झारखंड में आदिवासियों की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए थे। उनकी असामयिक मौत ने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि निशा भगत के उठाए गए सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णचंद्र मुंडा, मानकी जगन्नाथ सिंह मुंडा, प्रो. देवनंदन सिंह मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, महेश मुंडा, शिशुपाल पातर, देव प्रसाद मुंडा सहित अन्य लोग शामिल थे।
📲Get App