🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नरेश कुमार बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के तहसील उपाध्यक्ष, सासनी

✍️ Reporter: L P 🗓 22 Oct 2026, 01:32 PM 👁 117
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) ने संगठन के विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से नरेश कुमार को तहसील उपाध्यक्ष, सासनी के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

नरेश कुमार को नियुक्ति पत्र तहसील अध्यक्ष कामेश शर्मा ने जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल की गैरमौजूदगी में सौंपा। इस अवसर पर शैलेंद्र बघेल तहसील युवा अध्यक्ष, करणा शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त तहसील उपाध्यक्ष नरेश कुमार संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं को उठाएंगे तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान संगठन की एकजुटता, अनुशासन और किसान हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का संकल्प है— संगठन सर्वोपरि, किसान हित सर्वोपरि।
📲Get App