🔥 TRENDING Film Production Begins in Flatonia, Fa... Tongsum Tourism Festival Highlights Da... Sikkim Selects 23-Member Team for Nati... Sikkim Governor Reviews Development Pr... Bengal to Face Mizoram in 20 November... 17 Mizoram firms awarded green certifi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नर्मदा विराट गौरव सम्मान समारोह

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 14 Nov 2026, 07:47 PM 👁 181
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नर्मदा विराट गौरव सम्मान समारोह

में सम्मानित हुए

पार्षद पवन चीनी

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया सम्मानित

उपलब्धि पर शहडोल संभागवासियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

विर

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी को शहडोल स्थित जय बिलास पैलेस होटल में आयोजित भव्य नर्मदा विराट गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया।

पवन चीनी लंबे समय से नगर परिषद बरगवां-अमलाई सहित आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे आमाजन की समस्याओं को अपना समझकर उनके निराकरण के लिए प्रयासरत रहते हैं।

गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के साथ ही सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर सहभागिता बनी रहती है।

उनकी इसी सेवाभावी सोच और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है। अनूपपुर जिले से इस सम्मान के लिए उनका चयन होना जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

पवन चीनी को मिले इस सम्मान की आनकारी मिलते ही शहडोल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले व्यकित्व को सम्मानित किया जाना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

पवन चीनी गलवानी

पार्षद, वार्ड क्रमांक 07 नगर परिषद् बरगवां अमलाई, जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश
📲Get App