🔥 TRENDING મહીસાગરના બાગાયતી ખેડૂતો માટે ખુશખબર:... पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नेमदारगंज में मिठाई दुकानदार पर गोलीबारी के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार बंद कर शांतिपूर्ण मार्च

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Nov 2026, 08:19 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नेमदारगंज बाजार में मिठाई दुकानदार विकास कुमार उर्फ उत्तम पर गोलीबारी के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार बंद कर शांतिपूर्ण मार्च किया, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

नेमदारगंज बाजार में मिठाई दुकानदार विकास कुमार उर्फ उत्तम पर गोलीबारी के विरोध में व्यवसायियों ने बुधवार को बाजार बंद कर शांतिपूर्ण मार्च किया। इस दौरान बाजार की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और दिनभर नेमदारगंज में सन्नाटा पसरा रहा।

मार्च का नेतृत्व मुखिया उदय कुमार यादव ने किया, जिसमें रणविजय सिंह, बबलू नायक, भोला प्रसाद, अश्विनी प्रसाद और बड़ी संख्या में व्यवसायी व स्थानीय लोग शामिल हुए।

पैदल मार्च के दौरान लोगों ने एकजुट होकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और व्यवसायियों को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। व्यवसायियों का कहना था कि इस तरह की गोलीबारी से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब है कि छोटी दिवाली यानी शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे नेमदारगंज बाजार स्थित राज मिष्ठान भंडार के संचालक विकास कुमार उर्फ उत्तम को बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार बंद कर प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
📲Get App