🔥 TRENDING અદાણી ફાઉન્ડેશન દ્વારા ઉમરપાડા માં નવજ... Delhi HC Rejects Bail for Rapido Cab R... Azerbaijan Tourism Wraps Up Three-City... એરપોર્ટથી ભીમપોર ગેટ સુધીનો 60મીટર પહો... High Court Relief for Ex‑Serviceman De... સુરત સાયબર ક્રાઇમ સેલે ₹14.47 લાખની ઑન...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कानपुर दक्षिण में चार महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 10:13 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला शक्ति को संगठन में मिलेगा बढ़ावा, समाजसेवा के कार्यों को गति देने का लिया संकल्प

कानपुर दक्षिण। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में कानपुर दक्षिण जिले में चार महिला पदाधिकारियों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों से संगठन में महिला शक्ति की भागीदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार मधु शर्मा एवं रीता शिवपुरी को जिला मंत्री, रंजना यादव को जिला महामंत्री तथा पिंकी गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, कानपुर दक्षिण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नियुक्तियां जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण मंजू शुक्ला के निर्देशानुसार की गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। साथ ही समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक रीपू सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पांडेय, प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह तोमर एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के नेतृत्व ने विश्वास जताया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से नमो नमो क्रांति फाउंडेशन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।
फाउंडेशन ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठनात्मक एकता की भावना को मजबूत करना है। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का संकल्प — संगठन में शक्ति, राष्ट्र में भक्ति और समाज में सेवा।
📲Get App