🔥 TRENDING Leo Electronics to Invest ₹500 Crore i... PM Modi Supports Supreme Court Ruling... Karnataka to Match Central Incentives... DMK's Decision on Delimitation Bill Co... London's Hottest New Restaurants to Tr... Supreme Court Criticises Tamil Nadu Go...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में संगठन विस्तार, कानपुर दक्षिण की नई टीम में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 07:22 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष नमो नमो क्रांति फाउंडेशन

कानपुर दक्षिण। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से कानपुर दक्षिण में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन की जिला अध्यक्ष मंजू शुक्ला के आदेशानुसार कई महिला पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- शकुन मिश्रा – जिला सचिव, कानपुर दक्षिण
- शिप्रा अवस्थी – जिला मंत्री, कानपुर दक्षिण
- उषा कौशिक – जिला मंत्री, कानपुर दक्षिण
- ममता सिंह – जिला सह मंत्री, कानपुर दक्षिण
- अर्चना अवस्थी – जिला संरक्षक, कानपुर दक्षिण
फाउंडेशन को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा को मिलेगा बढ़ावा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में आगे लाना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगी। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
मंजू शुक्ला जिला अध्यक्ष, कानपुर दक्षिण नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
📲Get App