🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, रश्मि वर्मा बनीं कानपुर महिला मोर्चा की युवा जिला अध्यक्ष

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 02:43 PM 👁 55
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी नियुक्ति; महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर।

कानपुर। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रश्मि वर्मा को कानपुर महिला मोर्चा का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रश्मि वर्मा की यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह तोमर एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला पांडेय द्वारा की गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रश्मि वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उनसे अपेक्षा जताई गई कि वह कानपुर में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवाओं को फाउंडेशन से जोड़ेंगी और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार ने रश्मि वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
📲Get App