🔥 TRENDING નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन को मिला संत का आशीर्वाद, बाल योगी जितेन्द्र दास व्यास महाराज बने राष्ट्रीय संरक्षक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 06:56 PM 👁 76
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई गति, गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा सेवा का संदेश

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने संगठन को आध्यात्मिक विचारधारा और सनातन संस्कृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय गौ भक्त एवं भागवत कथा के मर्मज्ञ बाल योगी जितेन्द्र दास व्यास महाराज को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के बाद अवध क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यह निर्णय महाराज की गौ माता के प्रति अटूट श्रद्धा, गौ सेवा के प्रति समर्पण तथा भागवत कथा के माध्यम से युवाओं में संस्कार, धर्म और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उनके कार्यों को देखते हुए लिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि बाल योगी जितेन्द्र दास व्यास महाराज के राष्ट्रीय संरक्षक बनने से संगठन को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन अब गांव-गांव तक पहुंचकर 'गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महाराज जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में फाउंडेशन अपने संकल्प 'सेवा, संगठन, समर्पण, अनुशासन और एक सदस्य-एक पेड़' को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। संगठन का उद्देश्य सामाजिक सेवा, गौ संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।
राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त होने के अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बाल योगी जितेन्द्र दास व्यास जी महाराज का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए संगठन को उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के इस निर्णय को संगठन के आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
📲Get App