🔥 TRENDING कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–... ધોળકા તાલુકાના વૌઠા લોકમેળાનો શુભારંભ... लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिण... बरूहातू पंचायत भवन में बिजली समस्या नि... कमलपुर के प्राथमिक स्कूल में मध्याह्न... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नक्सल प्रभावित माहला गांव की बदलेगी तस्वीर! 535 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, अब बनेगा सोलर मॉडल गांव।

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 10 Oct 2026, 10:41 PM 👁 106
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रमदेव उसेंडी और कलेक्टर कुन्दन कुमार शामिल हुए।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी है। शिविर में 535 हितग्राहियों को लाभ मिला, जबकि 594 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, 5 पंचायतों में 72 लाख 60 हजार रुपये के 9 विकास कार्य स्वीकृत किए गए।

कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे माहला गांव में अब विकास की नई उम्मीद जगी है। कलेक्टर ने नल-जल व्यवस्था को 15 दिनों के भीतर सुधारने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App