🔥 TRENDING बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... Uttarakhand HC refuses to recover Rs 2... South Delhi Prepares for 20 Weddings T... Delhi Expands Electric Bus Fleet by 10...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

नई दिल्ली में 13 नवंबर को मौलाना आज़ाद के विचारों पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

✍️ Reporter: Sajjad Alam 🗓 12 Nov 2026, 09:41 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अल्पसंख्यक विभाग AICC द्वारा इंडिया भवन में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के विचारों, उनकी दूरदर्शिता, शिक्षा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में इंजीनियर मोहम्मद असलम अलीग की विशेष उपस्थिति और सहभागिता रहने वाली है।

इस राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन अल्पसंख्यक विभाग, AICC द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को होगी और इसका स्थल इंडिया भवन, AICC, नई दिल्ली निर्धारित किया गया है।

मौलाना आज़ाद के जीवन से शिक्षा, एकता, भाईचारे, संविधान और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश मिलता है। आयोजकों का मानना है कि आज के भारत में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श करना समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

इस राष्ट्रीय विचार-विमर्श के माध्यम से एक मजबूत, शिक्षित, समावेशी एवं लोकतांत्रिक भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।
📲Get App