🔥 TRENDING ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57th International Film Festival of In... Real Madrid Secures Aurelien Tchouamen... Nagaland Filmmaker Theja Rio Named in... Manipur MLA Sapam Kunjakeshwor Singh P... Meghalaya Artisan Enterprise Highlight...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नगर पंचायत मच्छरगांवा में पीसीसी निर्माण कार्य शुरू

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 01 Nov 2026, 04:55 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी नगर पंचायत मच्छरगांवा वार्ड नंबर 10 लौकरिया कोइरीटोला में ठगई महतो के घर से शंकर महतो के घर तक पीसीसी का निर्माण कार्य शुरू कर दी गई है ! स्थानीय लोगों के मुताबिक लंबे समय से कच्ची सड़क पर आने जाने में बहुत परेशानी होती थी ! बरसात के मौसम में कीचड़ और पानी जम जाता था! वार्ड पार्षद धर्मनाथ कुमार उर्फ अशोक कुमार की पहल पर यह कार्य शुरू की गई है ! नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी कुमार नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं का जायजा ले रहे हैं ! लोगों को उम्मीद है कि पीसीसी निर्माण के बाद आने जाने में सुविधा मिलेगी!
📲Get App