🔥 TRENDING Bihar BPSC Announces 72nd Pre New Exam... Vaishali Admin Issues Traffic Advisory... Jiri News Network Celebrates Its 22nd... Analyst Ambareesh Baliga Picks Arvind,... TrueRE Oriana to Invest Rs 750 Cr in F... Uttar Pradesh Revamps Tourism Policy t...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

*नगर निगम में कमिश्नरों के तबादलों पर गुरदेव शर्मा देबी ने ‘आप’ सरकार को घेरा* *कहा, “आम आदमी पार्टी अपने विधायकों एवं पार्षदों की नाकामियों को छिपाने के लिए अधिकारियों के तबादले कर रही है”*

✍️ Reporter: Jaspreet singh 🗓 13 Nov 2026, 01:25 PM 👁 110
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नगर निगम में कमिश्नरों के तबादलों पर गुरदेव शर्मा देबी ने ‘आप’ सरकार को घेरा*

*कहा, “आम आदमी पार्टी अपने विधायकों एवं पार्षदों की नाकामियों को छिपाने के लिए अधिकारियों के तबादले कर रही है”*

*लुधियाना, 12 नवंबर () :* नगर निगम में नए कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के खजांची एवं लुधियाना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गुरदेव शर्मा देबी ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि पिछले दो वर्षों के दौरान नगर निगम में पांचवीं बार कमिश्नर का तबादला किया गया है। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि पिछले कमिश्नर का तबादला एक महीने से भी कम समय में कर दिया गया।

गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि नगर निगम, स्थानीय निकाय विभाग और आम आदमी पार्टी अपने विधायकों एवं पार्षदों की नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार अधिकारियों के तबादले कर रही है। जबकि असल कमी सत्ताधारी पार्टी के विधायकों और पार्षदों की कार्यशैली में है, जो लोगों के काम करवाने में असफल साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना में टूटी सड़कों और कूड़े की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसका खामियाजा सफाई कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के बीच आपसी खींचतान के कारण लुधियाना के लोगों और नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार को अधिकारियों के तबादले करने के बजाय अपनी नीयत और नीति बदलने की जरूरत है। विधायकों को भी अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए।

गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि अधिकारी बदलने से कुछ नहीं होगा, सरकार को अपनी नीयत और नीति बदलने की जरूरत है।
📲Get App