🔥 TRENDING Patna Passport Office Launches Documen... Boondi villagers block Kota-Dausa high... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

नगर निगम कटिहार के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन, आम नागरिकों को मिलेंगी सरकारी सेवाओं का लाभ

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 17 Nov 2026, 06:48 PM 👁 61
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर निगम कटिहार के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन, आम नागरिकों को मिलेंगी सरकारी सेवाओं का लाभ

कटिहार, 17 नवंबर 2026

नगर निगम कटिहार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 12 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर, वार्ड संख्या 27 स्थित सामुदायिक भवन, कोरिया टोला तथा वार्ड संख्या 43 स्थित एल.डब्ल्यू.सी. मैदान में माननीय महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर श्री मंजूर खान एवं नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

वहीं, वार्ड संख्या 43 में भी माननीय महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।

शिविर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके तहत नगर निगम से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर निगम की सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा नगर प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को शिविर के माध्यम से प्रस्तुत करें।
📲Get App