🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

नगर निगम कटिहार की अनूठी पहल: 2023 से लगातार छठ व्रतियों को उपलब्ध कराया जा रहा मनिहारी गंगा घाट का पवित्र गंगाजल

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 14 Nov 2026, 02:29 PM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महापौर उषा देवी अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के बीच किया गंगाजल वितरण, टोल फ्री नंबर पर कॉल कर घर बैठे मंगवा सकते हैं गंगाजल

कटिहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर निगम कटिहार द्वारा वर्ष 2023 से लगातार एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की जा रही है। इसके तहत मनिहारी स्थित पवित्र गंगा घाट से गंगाजल लाकर उन श्रद्धालुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, जो किसी कारणवश स्वयं मनिहारी गंगा घाट तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को माननीय महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें घर बैठे पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी श्रद्धालु गंगाजल से वंचित न रहे।

नगर निगम कटिहार द्वारा इस सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 345 1234 जारी किया गया है। श्रद्धालु उक्त टोल फ्री नंबर पर कॉल कर गंगाजल की मांग कर सकते हैं। नगर निगम की ओर से उनके घर तक गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर माननीय उप महापौर श्री मंजूर खान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य श्री प्रमोद महतो एवं श्री जिमी प्रकाश, पार्षद प्रतिनिधि श्री मुन्ना राजपाल, स्वच्छता प्रभारी श्री कैलाश नारायण चौधरी सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम कटिहार की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा का माध्यम बनी है, बल्कि लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रति सम्मान, सेवा और सामाजिक सरोकार का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
📲Get App