🔥 TRENDING Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam... Four Beach Shacks Destroyed in Calangu...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीड 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई ताजा अपडेट के लिए संपर्क करें 9670695295

✍️ Reporter: Raghvendra 🗓 14 Nov 2026, 06:42 PM 👁 111
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पेड़ कटवाने की एवज में वसूली करने वाला दरोगा निलंबित, एसपी की सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप!

हरदोई जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हरपालपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को पेड़ कटवाने के नाम पर रिश्वत लेना भारी पड़ गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ कटवाने के नाम पर अवैध वसूली और रिश्वत लेने का खेल चल रहा था, जिसमें दरोगा देवेंद्र सिंह की संलिप्तता पाई गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने साफ कर दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब यह देखना अहम होगा कि विभागीय जांच के बाद इस भ्रष्टाचार के मकड़जाल में और कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होते हैं।

#Hardoi #HardoiNews #UPPolice #UpPoliceNews #Corruption #ActionTaken #UttarPradesh #CrimeNews
📲Get App