🔥 TRENDING मुरबाड शहर भाजपची धुरा तरुण तडफदार युव... ଆଜି ରାତିରୁ ଉପକୂଳ ସହ ଦକ୍ଷିଣ ଓଡ଼ିଶାରେ ବଢ... ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳରେ ବିଗିଡ଼ିଗଲା ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ... एस डी मॉडल स्कूल मंदिर वजीरी वाला समान... ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीड 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई राघवेंद्र 9670 69 5295 ताजा अपडेट के लिए नीड 24 न्यूज़ को इंस्टॉल करें

✍️ Reporter: Raghvendra 🗓 10 Nov 2026, 05:00 PM 👁 105
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
#हरदोई

अवैध तमंचे के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस की नजर से मामला दूर या जांच का इंतजार?

जनपद के सवायजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरिया निवासी मंजेश यादव पुत्र गंगा सिंह यादव की एक कथित फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में युवक के हाथ में तमंचे जैसी दिखने वाली वस्तु नजर आ रही है। फोटो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वायरल फोटो को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवक के पास दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक है या नहीं? यदि हथियार अवैध है तो इसका स्रोत क्या है और क्या संबंधित व्यक्ति के पास इसका कोई वैध लाइसेंस है?

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और न ही यह स्पष्ट है कि फोटो कब और कहां की है। ऐसे में फोटो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

अब देखना होगा कि वायरल तस्वीर को संज्ञान में लेकर सवायजपुर पुलिस मामले की जांच करती है या नहीं। पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रही वास्तु की स्थित स्पष्ट हो सकेगी

Hardoi Police UP Police DGP Office, Lucknow, U.P.
📲Get App