🔥 TRENDING लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना में पंचायत चुनाव की हलचल: 15 में से 10 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, चुनावी मुकाबला हुआ सीमित

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 15 Nov 2026, 08:03 PM 👁 92
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में पंचायत चुनाव की हलचल: 15 में से 10 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, चुनावी मुकाबला हुआ सीमित
​नाचना (जैसलमेर) | राजेन्द्र कुमार सेन
​नाचना ग्राम पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। पंचायत के कुल 15 वार्डों में से 10 वार्डों में पंच पद के लिए उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन हो गया है। बड़ी संख्या में निर्विरोध निर्वाचन होने से अब पंचायत क्षेत्र में चुनावी मुकाबला बेहद सीमित रह गया है।
​ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों की आपसी सहमति से इन 10 वार्डों में चुनाव की नौबत नहीं आई। अब शेष बचे 5 वार्डों में ही मतदान होगा, जहां उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। निर्विरोध चुने जाने पर सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों को ग्रामीणों ने बधाई दी है।
​इन 10 वार्डों में हुआ निर्विरोध निर्वाचन:
​वार्ड 01: द्रपती देवी
​वार्ड 02: नूरदीन
​वार्ड 03: हनीफ
​वार्ड 05: मानाराम
​वार्ड 06: लक्ष्मी देवी
​वार्ड 07: दीनदयाल
​वार्ड 09: मीना देवी
​वार्ड 12: संगीता
​वार्ड 13: मग्गाराम
​वार्ड 15: नानमती
📲Get App