🔥 TRENDING Haryana Considers Ban on Private Power... Haryana Woman Accused of Killing Husba... IMD Forecast Predicts Rain in West Ben... Chhattisgarh Approves New Rural Water... Chhattisgarh High Court Bars Writ Cour... Punjab Hockey League Opens With High E...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना क्षेत्र की पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 11 Nov 2026, 10:22 AM 👁 210
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): सरपंच चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, नगसिंह राहड़ और गिरिराज चांडक के बीच मुख्य मुकाबला
​नाचना:
जैसलमेर जिले की नाचना पंचायत में जैसे-जैसे पंचायती राज चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इस बार नाचना में सरपंच पद 'सामान्य महिला' के लिए आरक्षित हुआ है। सीट महिला आरक्षित होने के कारण उनके प्रतिनिधि पूरी मुस्तैदी और जोर-शोर से चुनाव प्रचार का कमान संभाले हुए हैं।
​वर्तमान में नाचना पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क और चुनावी प्रचार अभियान चरम पर है। सरपंच पद के दावेदारों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।
​प्रचार में दिखा उत्साह
स्थानीय स्तर पर सरपंच प्रतिनिधि नगसिंह राहड़ और गिरिराज चांडक की ओर से धुआंधार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
​नगसिंह राहड़: राहड़ समर्थकों के साथ लगातार गांव और ढाणियों में चौपालें कर रहे हैं तथा स्थानीय विकास व जनता की समस्याओं के समाधान का वादा लेकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।
​गिरिराज चांडक: चांडक भी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग और मौजिज लोगों से संपर्क साध रहे हैं। वह गांव के सर्वांगीण विकास और पारदर्शिता को मुद्दा बनाकर जनसंपर्क में जुटे हैं।
​दोनों ही खेमों की ओर से शक्ति प्रदर्शन और समर्थकों की लामबंदी से नाचना का सियासी पारा चढ़ चुका है। चाय की थड़ियों से लेकर चौपालों तक हर जगह चुनाव और प्रत्याशियों के जोड़-तोड़ की ही चर्चा चल रही है।
​अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नाचना की जनता विकास और बदलाव के इस दौर में किस प्रतिनिधि और प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताती है।
📲Get App