🔥 TRENDING Ayushmann Khurrana says he watched 'Ma... Ramayana Surpasses Dhurandhar 2 in Ind... US probes alleged spy linked to former... Delhi AQI Hits 246; IMD Forecasts Clea... IMD Alert: Heavy Rain to Disrupt 17 St... Nani vs Ravi Dubey: Box Office Showdow...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नौबतपुर पुलिस ने बड़ी टेंगरेला गांव से एक युवक पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 08:39 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी टेंगरेला गांव से गुप्त सुचना पर छापेमारी कर एक देशी पिस्टल दो मैगजीन बरामद किया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

घर से पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद, एक गिरफ्तार

नौबतपुर
नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी

टेंगरैला गांव में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर एक घर से देशी पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने घर के मालिक चिकू कुमार उर्फ राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसडीपीओ 2 फुलवारीशरीफ उमेश्वर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी टेंगरैला निवासी स्व. श्यामदेव राम का पुत्र चिकू कुमार उर्फ राजकिशोर अपने घर के सोने वाले कमरे में अवैध देशी पिस्टल छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसके घर में विधिवत तलाशी ली। इस दौरान सोने वाले कमरे में बिछावन के नीचे रखे हरे रंग के छोटे बैग से काले रंग के होल्स्टर में छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद किए गए। इनमें एक मैगजीन पिस्टल में लगा हुआ था, जबकि दूसरा होल्स्टर में रखा था। पुलिस ने बरामद हथियार और मैगजीन को जब्त कर चिकू कुमार उर्फ राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नंदन कुमार सिंह मौजूद थे। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने किया है
📲Get App