🔥 ट्रेंडिंग शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... न्यूज़ीलैंड ने दो दिन के लंच पर 317 रन... नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह का भ... केरल लॉटरी SK 78 के परिणाम घोषित: विजे... तेलंगाना ने गिग वर्करों की सुरक्षा और... केआरएमबी ने तेलंगाना‑अंध्र प्रदेश को न...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

नौबतपुर में किसानों संग दीपावली मनाने पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 08 नव. 2026, 07:39 PM 👁 112
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के तरेत पाली स्थित मठ में किसानों संग दीपावली मनाने पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ पहुंच किसानों के बीच कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने मनाई दीपावली, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

पटना: दीपावली का त्योहार आमतौर पर लोग अपने परिवार और अपनों के साथ मनाते हैं, लेकिन बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बार दीपावली कुछ अलग अंदाज में मनाई। वे त्योहार की खुशियां बांटने पटना जिला के नौबतपुर प्रखंड के तरेत पाली मठ पहुंचे पहुंचे, जहां उन्होंने खेतों में मेहनत करने वाले अन्नदाताओं यानी किसानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से मुलाकात की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। मंत्री ने कहा कि किसान देश और समाज की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों की मेहनत और परिश्रम से ही खेतों में अनाज पैदा होता है और हर घर तक भोजन पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और एक-दूसरे का सम्मान करने का भी अवसर है। ऐसे में अन्नदाताओं के बीच पहुंचकर त्योहार मनाना उनके लिए विशेष अनुभव है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस पहल के जरिए कृषि मंत्री ने यह संदेश देने की कोशिश की कि किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और गौरव के प्रतीक भी हैं।

नौबतपुर से यह तस्वीर एक संदेश देती है कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां और सम्मान पहुंचे। इस मौके पर तरेत पाली मठ के मठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज भाजपा नेता अतुल कुमार किसान मुन्ना सिंह, समाज सेवी विजेंद्र कुमार, नटवर कुमार, विजय सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे
📲Get App