🔥 TRENDING गंगा एक्सप्रेसवे पर झपकी के कारण श्रद्... Need 24 news harpalpur Hardoi mobile... BMW Launches R 12 G/S Retro Scrambler... Karnataka Emerges as India's Front‑Run... Sooraj Barjatya lauds 'Dhurandhar' and... Narendra Modi's GTA 6 Post Goes Viral,...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

"न काम, न वेतन" के सिद्धांत पर कटेगा वेतन, होगी

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 19 Oct 2026, 02:15 PM 👁 174
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
"न काम, न वेतन" के सिद्धांत पर कटेगा वेतन, होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने शासकीय समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी से पूर्व स्वीकृति प्राप्त किए कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेंगे एवं अवकाश का आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत किया जाए।

व्हाट्सएप, एसएमएस या मौखिक सूचना पर अवकाश मान्य नहीं होगा, यदि भविष्य में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर पाया जाता है, तो उस अवधि को "न काम, न वेतन" के सिद्धांत के तहत उस दिवस का वेतन काटा जाएगा और संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

#शहडोल #shahdol
📲Get App