🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने भोपाल स्थित श्रमोदय आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 14 Oct 2026, 09:31 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

आज 'मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (मप्र श्रम विभाग)' द्वारा नीलबड़ (मुगालिया छाप, भोपाल) स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया।

मंडल के अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया गया कि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्रन ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा और श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करना मंडल की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रमोदय विद्यालयों की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखना हमारा प्रयास है।
📲Get App