Local
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मांगलिक एवं वैवाहिक समारोहों में शामिल हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन
क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बने विधायक, नवदंपतियों को दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
माधौगढ़, जालौन। आज 219 विधानसभा क्षेत्र कोंच-माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों और वैवाहिक समारोहों में सहभागिता की। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा वैवाहिक समारोहों में शामिल होकर नवदंपतियों को सुखमय दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके बीच उपस्थित रहना उनके लिए सदैव महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।