🔥 ट्रेंडिंग अमृतसर: एनडीपीएस मामले का आरोपी जो फरा... लुधियाना में 5 साल के बच्चे पर अश्लील... डेल्ही के जीटीबी अस्पताल के बाहर ठेका... शहर के विकास एवं दूरसंचार व्यवस्था को... ધાંગધ્રા શહેરમાં 171 ગ્રામ સુકો ગાંજો... ରାସ୍ତା ଓ ବ୍ରିଜ୍ ଅଭାବ: ଖଟିଆରେ ବୁହା ହେଲେ...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मधुबनी में कृषि यंत्रीकरण मेले में उमड़ी किसानों की भीड़! 2 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा, 83 लाख रुपये के कृषि यंत्रों की हुई खरीदारी

✍️ रिपोर्टर: Md Parwez 🗓 26 नव. 2026, 10:20 PM 👁 22
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मधुबनी में कृषि यंत्रीकरण मेले में उमड़ी किसानों की भीड़! 2 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा, 83 लाख रुपये के कृषि यंत्रों की हुई खरीदारी

नमस्कार आप देख रहे हैं Need24 News

मधुबनी जिले में किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेले का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
25 और 26 नवंबर को आयोजित इस मेले में जिले के 2,000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। मेले के दौरान लगभग 70 किसानों ने 57 लाख रुपये मूल्य के कृषि यंत्रों की खरीदारी की। वहीं, अनुदान सहित कुल 83 लाख रुपये के कृषि यंत्रों का क्रय किया गया।
मेले का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर एवं विधायक माधव आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान विधायक माधव आनंद ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण से खेती की लागत कम होगी और समय एवं श्रम की बचत के साथ किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले के किसानों द्वारा 2.5 करोड़ रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों की खरीदारी की जा चुकी है।
कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए OFMAS पोर्टल 30 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा। किसानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
मेले में फार्म मशीनरी बैंक और कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना को भी बढ़ावा दिया गया। इससे छोटे और सीमांत किसानों को किराये पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध हो सकेंगे।
मधुबनी से Reporter Md Parwez Need24 News।
📲Get App