🔥 ट्रेंडिंग திருக்குவளையில் மறைந்த முன்னாள் மத்திய... સાબરકાંઠામાં બંધારણ ગૌરવ દિનની ઉજવણી,... বাঁকুড়া জেলার করিশুণ্ডা গ্রামে মাননীয... बांसवाड़ा के गाँव में रोज़ हेलिकॉप्टर... कालूखेड़ा-भल्लाफार्म मार्ग पर सड़क हाद... विधायक रामनिवास वर्मा ने बहराइच में या...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मधुबनी में DM आनंद शर्मा की पहल! एक ही परिसर में मिलेंगी कई बैंकिंग सुविधाएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे जरूरतमंद।

✍️ रिपोर्टर: Md Parwez 🗓 23 नव. 2026, 03:56 PM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मधुबनी में DM आनंद शर्मा की पहल! एक ही परिसर में मिलेंगी कई बैंकिंग सुविधाएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे जरूरतमंद।
नमस्कार आप देख रहे हैं Need24 News
मधुबनी। जिले में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर भवन परिसर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष बैंकिंग कैंप का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने विभिन्न बैंकों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और बैंक अधिकारियों से लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
कैंप में प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित कई सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
डीएम ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव या प्रक्रियागत कठिनाइयों के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इस अभियान का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद, ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
📍 स्थान: नगर भवन परिसर, मधुबनी।
📲Get App