🔥 ट्रेंडिंग SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मैदान पर 60 साल से पार वाले खिलाड़ी दिखाएंग े दमः जयपुर में वेटरन क्रिकेट लीग का कल से आगाज, टी-20 में भिड़ेंगी 5 टीमें

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 12 नव. 2026, 11:47 PM 👁 56
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
क्रिकेट खेलने का जुनून उम्र के साथ कम नही ं होता, लेकिन नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियो ं के चलते कई खिलाड़ियो ं को एक समय बाद अपना पसंदीदा खेल छोड़ना पड़ता है। कुछ खिलाड़ी ऐस े भी हैं, जिन्होंन े कभी जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला, लेकिन समय के साथ मैदान से दूरी बन गई।

अब ऐस े ही खिलाड़ियो ं को दोबारा क्रिकेट के मैदान पर उतरने का मौका मिलने जा रहा है। जयपुर में विजन क्रिकेट इंडिया लीग (वीसीआईएल) की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 40 वर्ष, 50 वर्ष और 60 वर्ष से ज्यादा आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के टी-20 मुकाबलों में अपना खेल दिखाएंगे।

13 से 15 नवंबर तक जयपुर में राष्ट्रीय वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। इसम े ं देश के अलग-अलग हिस्सों से आई ं 5 टीम ें हिस्सा लेंगी। मुकाबले रणवीर सिंह क्रिकेट स्टेडियम और सोनी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
📲Get App