🔥 TRENDING IMD Predicts Heavy Rainfall for Tamil... India sees sharp day‑night temperature... గూడెంకొత్తవీధి వారపు సంత వాయిదా గురువ... California braces for flooding, heavy... CPCB Issues Stricter Rules on Water Ex... Meghalaya’s Hajong community demands m...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मतदाता सूची के गहन परीक्षण को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुंडू और तमाड़ के कई गांवों में किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 25 Nov 2026, 07:31 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बुंडू। मंगलवार को मतदाता गहन निरीक्षण (एसआईआर) को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त के. रवि कुमार ने बुंडू और तमाड़ प्रखंड के कई गांवों में निरीक्षण किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त सबसे पहले बुंडू प्रखंड के जामगामी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मतदाता सूची को लेकर वार्ता की। उसके बाद लोटेहातु गांव एवं नगर पंचायत बुंडू स्थित मांझी टोली बूथ पर पहुंचे और लोगों से मतदाता सूची में नाम को लेकर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन लोगों की उम्र 18 साल हो गई है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए।
इस मौके पर बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, बुंडू प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, बुंडू के अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रोम, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के अलावा कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App