🔥 ट्रेंडिंग परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आज, निजी वाहनों की पार्किंग चकचैनपुरा हवाई पट्टी पर

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 13 नव. 2026, 07:22 PM 👁 63
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर । चतुर्थ चरण के तहत पंचायत समिति सवाई माधोपुर, वजीरपुर, चौथ का बरवाड़ा एवं गंगापुर सिटी के मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने के लिए गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, सवाई माधोपुर मे ं आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में निजी वाहनो ं से आन े वाले मतदान कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था चकचैनपुरा हवाई पट्टी परिसर में की गई है।

प्रशिक्षण स्थल पर केवल वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों को आवंटित वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निजी वाहनों का विद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
📲Get App