🔥 TRENDING Rs 42 lakh fraud case linked to IIT Jo... मेदीनीनगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क... காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मतदान केंद्र बदलने या अतिरिक्त पुलिस तैनात करने की मांगः ग्रामीणो ं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन, पूर्व सरपंच पर मारपीट का आरोप

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 09 Nov 2026, 08:36 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली की ग्राम पंचायत बर्रिया में 16 नवंबर को होने वाले सरपंच चुनाव से पहले ग्रामीणो ं ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंन े पूर्व सरपंच केदार लाल मीना और उनके कुछ साथियो ं पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया।

ग्रामीणो ं के मुताबिक घटना 9 नवंबर की सुबह करीब 3 बज े हुई। उन्होंन े दावा किया कि इसमें कुछ लोग चोटिल हुए। इसके बाद ग्रामीणो ं ने कलेक्ट्रेट के सामन े सिटी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणो ं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियो ं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंन े मतदान के दिन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने या जरूरत पड़न े पर मतदान केंद्र दूसरी जगह ले जान े की मांग भी की।

ज्ञापन में कहा गया कि नई ग्राम पंचायत बनन े के बाद से पूर्व सरपंच का ग्रामीणो ं के साथ विवाद चल रहा है। ग्रामीणो ं ने आरोप लगाया कि चुनाव को लेकर गांव में तनाव है और मतदान के दिन किसी अप्रिय घटना की आशंका है।
📲Get App