🔥 ट्रेंडिंग सासाराम में पुलिस वाहन का टक्कर, दो बा... सिंगरौली में एनसीएल कर्मचारी हत्या के... दमोह के धनगुआँ गांव में मिक्सी से माठा... दौसा जिला परिषद चुनाव 2026 में कांग्रे... उदयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने 2... केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोतिहारी जिला के गयघाट हाई स्कूल के पास आइसक्रीमखाने से छह छात्र हुए बिमार
स्वास्थ्य

मोतिहारी जिला के गयघाट हाई स्कूल के पास आइसक्रीमखाने से छह छात्र हुए बिमार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 09 अक्टू. 2026, 11:12 PM 👁 75
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के गयघाट हाई स्कूल के पास आइस क्रीम खाने से छह छात्र हुए बिमार बच्चों के मुँह में जलन होठ चिपक गए मुंह से खून भी निकलने लगे

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मोतिहारी के गायघाट हाईस्कूल के पास आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार पड़ गए। आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह में जलन हुई, होठ चिपक गए और खून भी निकला। परिजन बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
बीमार छात्रों में उज्जैनलोहियार गांव का सुमित कुमार भी शामिल है। सुमित ने बताया कि कोटवा की बेस्ट चॉइस आइसक्रीम बेचने वाला स्कूल गेट पर आया था। आइसक्रीम खाते ही उसे मुंह में जलन हुई और होंठ चिपक गए। बच्चों की हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विक्रेता को थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने आइसक्रीम में गलत केमिकल की आशंका जताई, जांच की मांग की है।
अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही बच्चों के बीमार होने की असली वजह पता चलेगी।
📲Get App