🔥 TRENDING ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मतगणना स्थल पर राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों के लिए प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 03:22 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मतगणना स्थल पर राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों के लिए प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित*

खैरथल हीरालाल भूरानी

मतगणना के दौरान राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए वाहनों की पार्किंग एवं प्रवेश के लिए निर्धारित व्यवस्था की गई है। इसके तहत राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों के वाहनों की पार्किंग अंबेडकर सर्किल के समीप बस स्टैंड पर एवं अनाज मंडी परिसर के अंदर निर्धारित स्थान पर की जाएगी। काउंटिंग एजेंटों का प्रवेश पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल के मुख्य द्वार से होगा।
इसके साथ ही मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए समय निर्धारित किया गया है। पंचायत समिति सदस्य के राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों को प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक तथा जिला परिषद सदस्य के राजनीतिक दलों के एजेंटों को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। सभी संबंधित एजेंट निर्धारित समय एवं प्रवेश मार्ग का पालन सुनिश्चित करें। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना प्रातः 8 बजे से की जाएगी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना प्रातः 11 बजे से की जाएगी।
📲Get App