🔥 ट्रेंडिंग पटना पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज़ स... बूंदी में जमीन विवाद में भतीजे की हत्य... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मिशन शक्ति अभियान: कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 15 अक्टू. 2026, 10:15 PM 👁 75
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति अभियान से बालिकाओं को मिला नेतृत्व का अवसर, प्रतीक्षा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

मडोरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने छात्रा को बुके भेंटकर उसका स्वागत किया। प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनीं छात्रा प्रतीक्षा ने जनसुनवाई/जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी समीर ने छात्रा प्रतीक्षा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
📲Get App