🔥 TRENDING Business Outlook Improves Even as Econ... India-US bond yield gap narrows, says... India's Wedding Economy to Generate ₹7... Rahul Gandhi criticises US remarks; TD... Indira Gandhi's 109th Birth Anniversar... TVK's Shift from Tiger Chases to Dam G...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मसौढ़ी मे तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
।
National

मसौढ़ी मे तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ।

✍️ Reporter: Manoj Kumar 🗓 12 Aug 2026, 09:58 PM 👁 92
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मसौढ़ी अनुमंडल चौराहे से हुई।

तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्र के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मसौढ़ी अनुमंडल चौराहे से हुई। जहां एसडीएम धनराज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यह यात्रा की शुरुआत की, मौके पर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। वहां से काफिला ब्लॉक रोड होते हुए स्टेशन रोड, मेन रोड से होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचा। जगह-जगह मसौढ़ी वासियों ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-माला और तिरंगे लहराकर स्वागत किया। कर्पूरी चौक से यात्रा वापस लौटकर नगर परिषद कार्यालय तक पहुंची। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और महात्मा गांधी की जय के नारे गूंजते रहे। यात्रा में अनुमंडल पदाधिकारी धनराज कुमार, मसौढ़ी बीडीओ प्रभाकर कुमार, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और सैकड़ों समाजसेवियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। स्कूली बच्चों और जीविका दीदियों ने तिरंगा हाथ में लेकर नारी सशक्तिकरण का भी संदेश दिया।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धनराज कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा तिरंगे के मान-सम्मान, सुरक्षा और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए निकाली गई है। यह यात्रा पूरे देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के शहीदों के बलिदान को याद करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।
कार्यक्रम के दौरान पूरा शहर तिरंगे की छटा से सजा हुआ नजर आया। दुकानों, घरों और सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे लहराते देखे गए। प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।समापन पर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष राष्ट्रगान गाया गया
📲Get App