🔥 TRENDING ગિરનારની પરિક્રમામાં આરોગ્ય તંત્રની સં... ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मसारीधरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में अपराधियों ने एक युवक कि गोली मारकर किया हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 08:15 AM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर जिला का मुसरीधरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चक्क हबीब गांव, वार्ड संख्या-12 निवासी करीब 25 वर्षीय कमल कुमोद उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-28 को पूरी तरह जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाकर उनसे बातचीत करने की मांग रखी
इसके बाद एसडीपीओ सदर 01 समस्तीपुर सतीश सुमन मौके पर पहुंचे उन्होंने मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर, करीब दो घंटे तक एनएच-28 जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पूरी तरह बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App