🔥 ट्रेंडिंग காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुरैना में श्वान के काटने से घायल नीलगाय के बच्चे को डायल-112 जवानों ने किया वन विभाग के हवाले

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 24 अक्टू. 2026, 03:57 PM 👁 61
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक नीलगाय के बच्चे को श्वान के काटने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद डायल-112 टीम ने उसे सुरक्षित कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।

मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम मुगावली में एक नीलगाय के बच्चे को श्वान (कुत्ते) के काटने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 23 जनवरी 2026 को रात्रि 8 बजे प्राप्त हुई। सूचना के तुरंत बाद, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को घटना स्थल पर मदद के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक विजय शर्मा और पायलट मनोज यादव ने बताया कि गांव में वन से अपने झुंड से बिछड़कर एक नीलगाय का बच्चा आया था, जिसे कुत्तों ने काट लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और डायल-112 पर इस घटना की सूचना दी।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित एफ आर व्ही (FRV) वाहन की मदद से उठाया। उसे उपचार और संरक्षण के लिए फॉरेस्ट चौकी वन अधिकारी जौरा को सुपुर्द कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
📲Get App