🔥 TRENDING J&K Govt Approves Rs 9.85 Crore Street... Iltija Mufti demands probe into JKSSB... Mirwaiz Urges Govt to Release Last Yea... Police vehicle crashes into two motorc... Five Accused in Singrauli NCL Employee... Woman electrocuted while mixing dough...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मार्क इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए छात्राओं में उत्साह

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 19 Nov 2026, 10:09 PM 👁 61
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मार्क इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए छात्राओं में उत्साह

लोकेशन बिलासपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता रवि तिवारी

मार्क इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में प्रवेश प्रारंभ, बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए छात्राओं में उत्साह
सरकंडा के चांटीडीह रोड स्थित गीता मैरिज हॉल के पास मार्क हॉस्पिटल परिसर में संचालित मार्क इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। संस्थान में चार वर्षीय बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित है। यहां 50 सीटें निर्धारित हैं, जिन पर वर्तमान में 50 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
मीडिया से चर्चा के दौरान संस्थान की प्राचार्य ने नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
संस्थान के छात्राओं ने बताया कि जिस उद्देश्य से उन्होंने यहां प्रवेश लिया था, वह अब सफल होता दिखाई दे रहा है। शिक्षकों के अनुसार संस्थान की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं।
मार्क इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विशाल लाइब्रेरी, आधुनिक प्रैक्टिकल रूम, व्यवस्थित क्लासरूम और योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध है। बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशिक्षण सुविधाओं के चलते छात्राओं में संस्थान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
📲Get App